क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि नावकोटी स्टेट, प्रखंड नावकोठी, जिला-बेगूसराय के अयोध्या प्रसाद सिंह द्वारा जनहित में लगभग तीन हजार एकड़ भूमि, सार्वजनिक कार्य यथा मध्य एवं माध्यमिक विद्यालय आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय कृषि महाविद्यालय एवं गरीब छात्र कल्याण कोष के निर्माण हेतु राज्य सरकार को दान में दिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि कृषि महाविद्यालय एवं गरीब छात्र कल्याण निधि को छोड़कर अन्य सभी संस्थाएं सरकारी क्षेत्र में संचालित हैं;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार उक्त दान में दी गई जमीन पर एक कृषि महाविद्यालय स्थापित करने का विचार रखती है; हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?