क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला के परबत्ता विधान सभा क्षेत्र के भरतखंड के पास गंगा नदी पर कोई नहर नहीं होने के कारण पानी के जमने से झंझरा सोर मौजा, भरतखंड, तेहाय, पुनौर,वन्देहरा, कोलवारा एवं गौछारी के हजारों किसानों का फसल नष्ट हो जाता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित स्थल के पास गंगा नदी को जोड़ते हुए नहर बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?