Back to Legislative Questions Repository
Q.No 986Starred Question Listed

सायफन निर्माण करना

श्री अचमित ऋषिदेव (47) (रानीगंज, अररिया) जल संसाधन 12 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत परिहारी में परिहारी और गोपालपुर के मध्य स्थित खजुरी वितरणी नहर के आर0डी0-116 के पास 200 एकड़ जमीन में जलजमाव रहने से दो सौ से अधिक छोटे किसानों का फसल प्रतिवर्ष बर्बाद हो जाता है; यदि हाँ, तो  सरकार उक्त नहर के आर0डी0-116 पर कबतक एक सायफन निर्माण कर छोटे किसानों के जमीन को जलजमाव से मुक्त करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
12 मार्च, 2025
Member
श्री अचमित ऋषिदेव (47) (रानीगंज, अररिया)
Department
जल संसाधन
Ministry
जल संसाधन
MLA Profile
Achmit Rishidev (47)
Achmit Rishidev (47)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Raniganj, Araria - Araria (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
15 Jul 1967