स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 16.02.2025 के अंक में छपी ‘‘प्रशासनिक कवायद के बाद भी जिले के 261 में से 86 टयूबवेल बंद’’ शीर्षक के आलोक में क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि; क्या यह बात सही है कि अल्प वृष्टि अथवा लगातार सुखाड़ का मार झेलने वाले जहानाबाद जिला में बंद पड़े नलकूपों को राशि उपलब्ध कराने के बावजूद चालू नहीं कराया गया है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त मामले कि जांच कराकर दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने और बंद पड़े टयूबेल को चालू कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?