क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि नवार्ड फेज-8 अन्तर्गत डीजल संचालित कुल-1574 अदद् राजकीय नलकूप के उर्जान्वयन कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2013-14 में 9223.57129 लाख रूपया एवं नावार्ड फेज-2 में 2740 अदद् राजकीय नलकूप की उर्जान्वयन कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2013-14 में कुल 108.95 करोड़ रूपये खर्च कर उर्जान्वित किया जा चुका है ;2. क्या यह बात सही है कि नवार्ड फेज-8 के कुल 1574 एवं नवार्ड फेज-2 में 2740 अदद् राजकीय नलकूप उर्जान्वयन के बावजूद सभी नलकूप बंद पडे़ हुए हैं, जिससे सिंचाई कार्य बाधित है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार बंद पड़े सभी राजकीय नलकूपों को चालू कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?