क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अन्तर्गत अमौर प्रखण्ड के सिमलबाड़ी घाट पर पूल निर्माण नहीं होने से प्रखण्ड बैसा एवं अमौर के 10 पंचायतों की लगभग 01 लाख आबादी प्रभावित है, साथ ही लोगों को प्रखण्ड मुख्यालय अमौर एवं बैसा, जिसकी वास्तविक दूरी 3-5 कि0मी0 है, पहुंचने में 10-15 कि0मी0 अधिक दूरी-तय करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार सिमलबाड़ी घाट पर पुल का निर्माण कब तक कराने विचार रखती है, नहीं तो क्यों?