क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला के हबलीपुर ब्रांच नहर से वंशी बिगहा, साहो बिगहा, लखावर, द्यौताल बिगहा, सैदपुर, नौसहरा, शेखपुरा, डहरपुर तथा लगड़ी सराय तक खेतो के पटवन करने वाली सभी पईन मिट्टी से भरी हुई है;क्या यह बात सही है कि अत्यधिक बटाई पर खेती होने की वजह से किसान खुद से पईन उड़ाही नहीं करा पाते तथा बटाईदार सक्षम नहीं है;यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त्त सभी पईनों की उड़ाही एवं पक्कीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?