क्या मंत्री, भवन निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अन्तर्गत जीरोदेई प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालय का भवन का निर्माण कार्य अभी तक नहीं कराया गया हैं जिससे आम लोगों को काफी कठिनाई होती है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कबतक कराने विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?