क्या मंत्री, जल संसाधान विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत सिसवन प्रखंड के कचनार टोला सिमसिमिया के घाघरा नदी से निकले बडे नाला के बीच में स्लुईस गेट नहीं होने से बरसात में आसपास के सैकड़ों एकड़ जमीन का फसल बर्बाद हो जाती है; यदि हाँतो सरकार उक्त वर्णित स्थल पर कब तक स्लूईस गेंट का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?