क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिला अन्तर्ग रामनगर नगर परिषद में मेन रोड नारानापुर से अयोध्यानगर होते हुए सुखाड़ी ड्राइवर के घर तक पी सी सी सड़क एवं नाला का निर्माण कराया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सड़क के बिलकुल मध्य भाग में सड़क एवं नाला का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों क उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कबतक, उक्त स्थल के मध्य भाग में सड़क एवं नाला का निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?