स्थानीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक-29.01.2025 को प्रकाशित शीर्षक ‘‘नवरतपुर-चक्रदाहा की मुख्य सड़क, जर्जर, नाला भी अधूरा बनाकर छोड़ा’’ को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत दानापुर नगर परिषद क्षेत्र के नवरतनपुर-चक्रदाहा की मुख्य सड़क विगत 5 वर्षों से जर्जर है एवं नाला भी अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया है, जिसके करण आमजनता को आवागमन में कठिनाई होती है साथ ही नाला का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण खाली जमीन पर नाले के पानी का बहाव होने से भूस्वामी एवं आवासितो में प्रतिदिन विवाद होता है;2. यदि उपर्युक्त खंड का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कबतक, उक्त सड़क का जीर्णोंद्धार एवं नाला का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?