क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के सन्हौला प्रखंड के भूड़िया महियामा पंचायत अंतर्गत ग्राम करहरिया के लगभग 100 घरों में एवं अमडीहा पंचायत के वार्ड नंबर 9 अंतर्गत ग्राम देवकुंडा में लगभग 100 घरों में नल का जल नहीं पहुंचता है, जिससे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "हर घर नल जल" का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है, यदि हाँ, तो सरकार पेयजल से वंचित उक्त इलाके के घरों तक पेयजल पहुंचाने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों ?