क्या मंत्री,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि छपरा जिला के मढ़ौरा प्रखंड अन्तर्गत सलीमापुर पंचायत के ग्राम-सलीमापुर में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत बनने वाले शौचालय में ब्लॉक कोर्डिनेटर द्वारा बिना शौचालय निर्माण कराए हुए ही 55 लोगों के नाम पर राशि निकाल ली गई हैं;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पंचायत में मुखिया द्वारा दिनांक-02.12.2024 एवं दिनांक-12.12.2024 को जिला पदाधिकारी, छपरा एवं निगरानी विभाग, पटना में ब्लॉक कोर्डिनेटर के विरूद्ध आवेदन दिया है जिसपर अभीतक कोई कार्रवाई नहीं हुआ है;यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार इसकी उच्च स्तरीय जाँच कराते हुए ब्लॉक कोर्डिनेटर को पदमुक्त करने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों?