क्या मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में उपभोगताओं को जनवितरण प्रणाली के दुकान से उसना चावल देने का प्रावधान है, परन्तु मधेपुरा जिला के बिहारीगंज विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत बिहारीगंज प्रखंड के मोहनपुर पंचायत में जनवितरण प्रणाली की दुकान से महादलित टोला के उपभोग्ताओं को जनवरी एवं फरवरी माह 2025 में अरवा चावल की आपूर्ति की गयी है,यदि हां तो सरकार इसकी जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई करते हुए उक्त टोला के उपभोग्ताओं को उसना चावल उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?