क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मधेपुरा जिला के बिहारीगंज विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्वालपारा प्रखंड के पीरनगर पंचायत में स्वास्थ्य उपकेन्द्र संचालित है, परन्तु स्वास्थ्य उपकेन्द्र का अपना भवन नहीं रहने के कारण मरीजों को काफी असुविधा होती है, जबकि उक्त पंचायत में बिहार सरकार की खाता नं-183 खेसरा नं0-2012 ( 1एकड़ 2 डिसमल) की जमीन उपलब्ध है, यदि हां तो सरकार उक्त जमीन पर स्वास्थ्य उपकेन्द्र का भवन बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?