स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 7 जनवरी 2025 को प्रकाशित शीर्षक ‘‘मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वाले 100 पैक्स अध्यक्ष नपेंगे ’’ को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, सहकारिता विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पैक्स चुनाव 2024 में अध्यक्षों, प्रबंध समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के द्वारा राज्य में ऐसे 103 पैक्स चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ी करने के कारण चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव को स्थगित कर दिया गया है;2.क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला में भी अध्यक्ष, प्रबंध समिति के सदस्य एवं पदाधिकारियों के मिलीभगत से पिछली मतदाता सूची से नाम गायब कर नए को जोड़ना, जीवित को मृत घोषिेत करना एवं पूर्ण को सह सदस्य बना देना जैसी कई तरह की गड़बड़ी किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उन सहकारी समितियों एवं पदाधिकारियों के खिलाफ ठोस करवाई करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?