क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिला के इस्लामपुर नगर परिषद क्षेत्र के काली मंदीर नदी के पास से भारत माता तलाब तक एवं तीन और सहित कुल चार नाला यह पी0सी0सी0 सड़क निर्माण कार्य का प्राक्कलन तैयार कर अधीक्षण अभियंता (असैनिक) नगर विकास अंचल-02, पटना ने अपने पत्रांक-758 दिनांक-19.09.2024 द्वारा मुख्य अभियंता, आधारभूत संरचना एवं परिवहन, दक्षिण, बिहार उपभाग पटना को तकनीकी एवं प्रशासनीक स्वीकृति प्राप्त करने के लिए भेजा है; यदि हाँ तो सरकार उक्त योजनाओं की तकनीकी एवं प्रशासनीक स्वीकृति प्रदान कर कबतक नाला सह सड़क बनवाना चाहती है, नहीं तो क्यों ?