क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि जिला-पूर्वी चम्पारण अन्तर्गत प्रखण्ड सुगौली के दक्षिणी सुगॉव पंचायत और हरसिद्धि प्रखण्ड के पानापुर पंचायत के बीच धनौती नदी पर पुल ध्वस्त हो चुका है, दोनों तरफ पक्की सड़क है पुल के अभाव में दोनों प्रखण्डों के निकटवर्ती आबादी को आवागमन एवं परिवहन में कठिनायों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार उक्त वर्णित स्थल पर ध्वस्त पुल के स्थान पर नये पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?