क्या मंत्री, कृषि विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला में अवस्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय,सबौर द्वारा विभिन्न गैर शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन संख्या 4/2023 निकाला गया था जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि दिनांक 19.05.2023 तक थी;2. क्या यह बात सही है कि उपर्युक्त विज्ञापन के आलोक में अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं की गई है फलस्वरूप उपर्युक्त विज्ञापन के विरुद्ध आवेदन करने वाले बहुत से आवेदकों की आयु सीमा समाप्त हो चुकी है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार कब तक विज्ञापन संख्या 04/23 के आवेदकों की परीक्षा लेकर नियुक्ति करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?