मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही हैं कि पटना नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र के सारे कब्रिस्तानों में दफ़न के बाद मृतक के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था कि गई हैं, जिससे डेथ सर्टिफकेट बनवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाती है, परन्तु नगर परिषद में यह व्यवस्था लागु नहीं है, यदि हाँ तो सरकार कबतक नगर परिषद के दायरे में आने वाले कब्रिस्तानों में भी मृतकों की रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था कराने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों?