क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-(1) क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत कार्य प्रमंडल छपरा -2 के SH-90 इसुआपुर बाजार से प्रखंड मुख्यालय होते हुये SH-73 देवढ़ी पथ शाम कौड़िया बाजार SBI बैंक तक एवं महुली-चकहन चारमुहारी से अजवघर सुंदर पंचायत राज भवन एवं अफजल पुर होते हुए SH-73 गवन्द्री तक सड़क चौड़ीकरण नहीं होने से आम-जन को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है; यदि हां तो सरकार उक्त पथों का चौड़ीकरण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?