क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत कंकड़बाग क्षेत्र के वार्ड नं० -45 में पुल के नीचे अतिक्रमित कर गरीब लोग झुग्गी-झोपड़ी में रहते है, जिसके कारण आने-जाने वाले लोगो को यातायात सुलभ नहीं होती है, और हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त गरीबों को पुनर्वास हेतु सुरक्षित स्थल पर आवास का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?