क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: -1.क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत कदवा प्रखंड के सागरथ तथा बलौन ग्राम पंचायत में नल का जल योजना से ग्रामीणों को जल की आपूर्ति सही ढंग से नहीं की जा रही है जिससे कि स्थानीय आबादी को स्वच्छ पेयजल के लिए काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, यदि हां, तो सरकार कब-तक उक्त दोनों ग्राम पंचायत में नियमित पेय जलापूर्ति का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?