क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला के मढौरा प्रखंड के ग्राम पंचायत सलीमापुर अंतर्गत थाना नं०-54, खाता सं० -210, खेसरा/सर्वे सं० -198 रकबा-10 कट्ठा, 15 धुर पर सरकारी बाजार लगता है, जिसपर स्थानीय दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसके विरूद्ध वहाँ के मुखिया द्वारा अंचलाधिकारी, मढौरा को आवेदन देने के बावजूद जमीन अतिक्रमणमुक्त नहीं हुआ है, यदि हाँ तो सरकार उक्त जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?