क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के सन्हौला प्रखंड के सन्हौला पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 8 ग्राम सन्हौला में लगभग 75 घरों में नल जल का पाईप नहीं बिछे होने के कारण एवं फाजिलपुर सकरामा पंचायत के ग्राम फाजिलपुर में लगभग 85 घरों में नल का जल नहीं पहुचने से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "हर घर नल का जल" का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है, यदि हाँ, तो सरकार पेयजल से वंचित उक्त इलाके के घरों तक पेयजल पहुंचाने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों ?