क्या मंत्री , नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत बिहार के ग्रामीण इलाकों में साफ-सफाई और शौचालय की व्यवस्था की जाती हैं;2. क्या यह बात सही है कि मुजफफरपुर जिला के बोचहाँ विधनसभा क्षेत्रा अन्तर्गत प्रखंड मुशहरी के ग्राम पंचायत माणिका हरिकेश, शेखपुरा सहित अन्य सभी पंचायतो में लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत हर-घर से सूखे एवं गीले कचरे का उठाव नहीं किया जाता है, जिससे जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है,3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक जाँच कराते हुये उक्त पंचायतों में हर-घर से सूखे एवं गीले कचरे को उठवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?