क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि औरगांबाद जिला अन्तर्गत नवीनगर विधान सभा क्षेत्र के नवीनगर और बारूण प्रखंडों में पिछले 2 वर्षों से अप्रैल महीने से ही भूगर्भीय जल स्तर में गिरावट शुरू हो जाती है और चापाकल सूख जाते है। जिससे क्षेत्र की जनता को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है, यदि हाँ,तो सरकार उपर्युक्त स्थानों पर समय से सर्वे कराकर नागरिकों को पेयजल की सुविधा बहाल कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यो?