क्या मंत्री , कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूरे पूर्वी चम्पारण सहित बिहार के किसानों को बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा के कारण खरीफ फसल नष्ट होने पर कृषि इनपुट देने का प्रावधन है।2. क्या यह बात सही है कि वर्ष 2024 के बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा से नष्ट हुए खरीफ फसल का कृषि इनपुट का आवेदन ऑफलाइन एवं ऑनलाइन लिया गया था।3. क्या यह बात सही है कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानो को भुगतान किया जा चूका है, परन्तु ऑफलाइन आवेदन करने वाले किसानो को अबतक भुगतान नहीं किया गया है।4. यदि उपर्युक्त खंडों को उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार ऑफलाइन आवेदन करने वाले किसानो को भुगतान करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?