क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला अंतर्गत ताजपुर नगर परिषद के वार्ड नं0-7 में वर्ष 1975 में विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ति हेतु जल मीनार का निर्माण कराया गया था,2. क्या यह बात सहीं है कि 75 वर्षो के बाद भी पाईप लाईन और जल संचयन के आधारभूत संरचना के निर्माण नहीं कराया गया। जिससे उस क्षेत्र की जनता को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है और जल मीनार पर व्यय की गई राशि का कोई लाभ जनता को प्राप्त नहीं हुआ है,3. यदि उपर्युक्त खंडो का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार जलमीनार के निर्माण के 75 वर्षो के बाद भी जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं कराने का क्या औचित्य है?