क्या मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1.क्या यह बात सही है कि राज्य में मत्स्य पलकों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने हेतु "मुख्यमंत्री मत्स्य बाजार निर्माण योजना"के तहत मछली हाट के भवन का निर्माण नहीं होने के कारण मत्स्य विक्रेता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं, यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित मछली हाट में कब तक भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है नहीं तो क्यों?