क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत प्रखण्ड कोचस चौक पर हमेशा जाम लगा रहता है, जिसके कारण पटना -आरा से मोहनियाँ एवं सासाराम चौसा पथ से होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली वाहनों का लंबा लाईन लग जाता है, जिससे आमलोगों के आवागमन में बहुत कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार सासाराम चौसा पथ भाया-करगहर से एन0एच0-319 (कोचस मोहनियाँ पथ) में जोड़कर कब तक बाईपास निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?