क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला अन्तर्गत हसपुरा प्रखण्ड के ग्राम-खुटहन स्थित कब्रिस्तान की घेराबंदी हेतु वर्ष 2017 में ही प्रशासनिक स्वीकृती मिल गया था परन्तु आठ वर्षों के बाद भी कब्रिस्तान का घेराबंदी नहीं हो सका यदि हाँ, तो सरकार उक्त कब्रिस्तान का घेराबंदी कब तक कराने का विचार रखती है, नही तो, क्यों?