हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 04.02.2025 को प्रकाशित ‘‘बीपीएससी से चुने 18 अफसरों पर जाँच टिकी…ये जिलों में एसडीएम-डीएसपी’’ के शीर्षक को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि 67वीं बीपीएससी पेपर लिक मामले में ईओयू की जाँच अब 18 अफसरों पर टिक गई इै, ये सभी विभिन्न जिलों में एसडीएम-डीएसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी है, यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त जाँच के पूर्ण होने तक शासन की गरिमा के दृष्टिकोण से उक्त 18 अफसरों को फिल्ड के संवेदनशील पदों से हटा कर अन्यत्र पदस्थापित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?