Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1209Starred Question Listed

कार्रवाई करना

श्री अरुण शंकर प्रसाद (33) (खजौली) गृह 17 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, गृह विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत बासोपट्टी थाना के पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाईकिल के साथ दरभंगा जिला के मनीगाछी थाना के वघौत निवासी कुख्यात अपराधी रौशन कुमार को दिनांक-09.02.2025 को गिरफ्तार किया, जिसका थाना कांड संख्या-26/25 दिनांक-09.02.2025 दर्ज किया गया हैं;2. क्या यह बात सही है कि दिनांक-10.02.2025 को चौकीदार को धक्का देकर अपराधी हाजत से फरार हो गया जिसका कांड सं0-27/25 दिनांक-10.02.2025 दर्ज किया गया हैं;3. क्या यह बात सही है कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जयनगर ने कुख्यात अपराधी के भगने की जॉच के क्रम में अपराधी को भागने में पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी की लापरवाही मानते हुए अपना प्रतिवेदन समर्पित किया परन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया हैं;4. यदि उपरोक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार लापरवाह थानाध्यक्ष के विरूद्ध  कार्रवाई करना चाहती हैं, हॉ तो कबतक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
17 मार्च, 2025
Member
श्री अरुण शंकर प्रसाद (33) (खजौली)
Department
गृह विभाग
Ministry
गृह
MLA Profile
ARUN SHANKAR PRASAD (33)
ARUN SHANKAR PRASAD (33)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Khajauli-Madhubani (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
31 Dec 1960
Address
Village PO Thana-Basopatti, Madhubani-847225