क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत पोठिया प्रखण्ड में अग्निशामक केन्द्र नहीं रहने के कारण आग लगने पर जिला मुख्यालय से सहायता आने तक काफी नुकसान हो चुका होता है । जिससे आम जनता को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हॉ, तो सरकार उक्त, प्रखण्ड में कबतक अग्निशामक केन्द्र (फायर ब्रिगेड सेन्टर) स्थापित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?