क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कीः-क्या यह बात सही है कि पूर्णियाँ जिलान्तर्गत कसबा मलहरिया प्रखण्ड में मलहरिया पंचायत के मुरादवाध कब्रिस्तान जो सड़क के किनारे स्थित है, जिसकी घेराबंदी आज तक नहीं की गयी है, जिसके कारण आवारा पशु कब्रिस्तान को काफी नुकसान पहुँचाता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त कब्रिस्तान की घेराबंदी कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?