क्या मंत्री,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला अंतर्गत बखरी विधानसभा क्षेत्र में बखरी प्रखण्ड के मरवाचक कब्रिस्तान एवं नाव कोठी प्रखण्ड के हसनपुर बागर कब्रिस्तान की घेराबंदी अभी तक नहीं की गई है;2. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश दिया गया है कि सुरक्षा दृष्टिकोण से संवेदनशील कब्रिस्तानों की घेराबंदी जल्द पूरा कर लिया जाए;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार उक्त कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराने की विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों?