क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत लक्ष्मीपुर प्रखंड के चिनवेरिया एवं गिद्धौर प्रखंड के पंचायत पूर्वी गुगुलडीह के केवाल के बीच भूरहा नदी पर पुल नहीं रहने के कारण आमजनों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है, यदि हाँ, तो सरकार भुरहा नदी में उक्त स्थान पर पुल निर्माण कबतक करवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?