क्या मंत्री, वित्त विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अधिसूचित 'भारत सरकार का राजपत्र' सी॰ जी॰-डी॰एल॰-ई॰-25012025-260482, दिनांक 24.01.2025; जो एकीकृत पेंशन योजना के तहत केंद्र सरकार के अधीन वैसे कर्मचारियों के लाभ से संबंधित है जो राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अंतर्गत आते हैं, से संबन्धित है;2. क्या यह बात सही है कि बिहार सरकार द्वारा उक्त अधिसूचना को अबतक लागू नहीं किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार राज्य के कर्मचारियों के हित में उक्त अधिसूचना को कबतक लागू कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?