क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बेगुसराय जिला के प्रखण्ड वीरपुर के पंचायत-नवला के ग्राम-गाड़ा मे प्रज्ञा मंदीर अवस्थित है, जिसका मौजा-नाला-थाना नं0-419 खाता सं0-1884 खेसरा- 2195 रकबा-एक कठ्ठा 17 धुर है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त प्रज्ञा मंदीर में हजारों श्रद्धालु पूजा करने प्रति वर्ष आते है;3. क्या यह बात सही है मंदीर के जमीन पर मुन्नी कुमारी के पति रंजित कुमार, पिता-सुरेश सिंह, ग्राम-गाड़ा अंचल-वीरपुर, थाना -भगवानपुर, जिला-बेगुसराय , द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसकी शिकायत अंचलाधिकारी वीरपुर को भी किया गया है, पर आज तक मंदीर के जमीन को अतिक्रमण मुक्त नही किया गया है;4. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्म्क है तो क्या सरकार उक्त मंदीर के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर मंदीर का नए सिरे से जीर्णोधार कराने का विचार रखती है हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?