क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि(1) क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत मधेपुर प्रखंड में परवलपुर पंचायत के ग्राम वैद्यनाथपुर, महासिंह हसौली पंचायत के ग्राम दर्जिया एवं भीठ भगवानपुर पंचायत के ग्राम रजौर कमला नदी के दोनों तटबधों के बीच अवस्थित है जहॉ नदी की धार से तेजी से कटाव हो रहा है;(2) क्या यह बात सही है कि कटाव निरोधक समिति की अनुशंसा के आलोक में उक्त दोनों एजेन्डा सं. 180/337/2022 एवं 180/338/2022 को राज्य तकनीकी सलाहकार समिति (TAC) के 180वीं बैठक में समीक्षोपरांत योजना को Wait and Watch के अंतर्गत विचाराधीन रखा गया है;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार ग्राम बैद्यनाथपुर, दर्जिया एवं रजौर में हो रहे कटाव को रोकने का विचार रखती है; हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों?