क्या मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला अंतर्गत केसरिया प्रखण्ड एवम् संग्रामपुर प्रखण्ड में अल्पसंख्यक छात्रावास नहीं है,जिससे छात्रों को कठिनाई उत्पन्न हो रही है, यदि हाँ, तो क्या सरकार अल्पसंख्यक छात्रावास बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?