क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत बासोपट्टी थाना के छतौनी निवासी डा0 विजय सिंह को दिनांक-05.02.2025 को जयनगर थाना के पुलिस ने रात्रि के 10 बजे जबरन पकड़कर थाना हाजत में बंद कर दिया था;2. क्या यह बात सही है कि प्रातः काल उनके संबंधी थाना पर आये तो पुलिस ने वारंट दिखाया जिसमें दूसरे व्यक्ति के पिता का नाम एवं पता अंकित था तथा निजी मुचलका पर दिन के एक बजे छोड़ा गया जिस कारण सामाजिक प्रतिष्ठा एवं मानसिक ठेस पहूँचा हैं;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उच्च स्तरीय जाँच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कारवाई करने का विचार रखती हैं,हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों?