क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि BRM कॉलेज मुंगेर में प्यून, सफाई कर्मचारी, क्लर्क तथा कंप्यूटर ऑपरेटर का कुल पद 26 है जिसमें सिर्फ 4 कार्यरत रहते हैं तथा टीचिंग स्टाफ का कुल पद 48 है, जिसमें वर्तमान में सिर्फ 20 कार्यरत हैं साथ ही गणित, रसायन शास्त्र, अंग्रेजी तथा बंगला का शिक्षक ही नहीं है, जिसके कारण गणित तथा रसायनशास्त्र के विद्यार्थियों को क्लास करने के लिए JRS कॉलेज जाना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त कालेज में रिक्त सभी पदों पर शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को पदस्थापित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?