क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात नही है कि बेगूसराय जिला के चेरियाबरियारपुर विधान सभा अन्तर्गत प्रखण्ड छौराही, खोदावनपुर तथा चोरियापुर से पटना तक एक भी सरकारी बस का परिचालन नहीं होने के कारण ग्रामीण जनता को कठिनाई होती है; यदि हां, तो सरकार कब तक उक्त प्रखंडों से पटना तक दो-दो सरकारी बसों का परिचालन कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?