क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत प्रखण्ड – बिहटा, पंचायत – बिन्दौल के ग्राम – घोड़ाटाप, रामुबिघा से लेकर केल्हनपुर तक सोन कैनाल एवं सोन सुरक्षा बाँध पर मालवाहक वाहनों का परिचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होने के बावजूद, बालू माफियायों एवं बंदोबस्तधारियों द्वारा बालू लदे भारी वाहनों का परिचालन करने से सोन नदी के सुरक्षा बाँध का टूटने का खतरा बना हुआ है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त वर्णित सुरक्षा बाँध पर पूर्णत: बैरिकेट कर भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?