क्या मंत्री,खेल विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: -1. क्या यह बात सही है कि राज्य में मेडल लाओ-नौकरी पाओ योजना लागू है जिसके तहत अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक लानेवाले खिलाड़ियों को राजपत्रित पद पर सरकारी नौकरी दिये जाने का प्रावधान है;2. क्या यह बात सही है कि भागलपुर की बेटी सुश्री मोनिका ने विश्व खो-खो चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है;3.क्या यह बात सही है कि खो-खो फेडरेशन आफ इंडिया के महासचिव ने बिहार सरकार को उनके पत्रांक 48-10/KKWC/KKFI/2024-25 द्वारा सुश्री मोनिका को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिये देय सुविधाएं देने का आग्रह किया है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार गोल्डमेडलिस्ट मोनिका को मेडल लाओ-नौकरी पाओ योजना के तहत सरकारी नौकरी देने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों ?