क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि बिहार महादलित विकास मिशन के तहत् दलित / महादलित बस्ती में सामुदायिक भवन-सह -वर्क शेड बनाने का प्रावधान है, किन्तु सुपौल जिला के पिपरा प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत तुलापट्टी महादलित बस्ती वार्ड नंबर -10 मटीक टोला एवं कोरयानी टोला हनुमान मंदिर के समीप सार्वजनिक कार्यक्रम के लिये सामुदायिक भवन -सह-वर्क शेड नहीं है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित बस्तियों में कब तक सामुदायिक भवन-सह-वर्क शेड का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं , तो क्यों?