क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेगे कि:-क्या यह बात सही हैं कि कैमूर जिला के रामगढ प्रखंड मुख्यालय से पटना जिला के लिए पूर्व में सरकारी बस सेवा परिचालित थी जिसके बाद होने से लोगों को अपने दैनिक कार्यो के लिए पटना आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं,यदि हां तो क्या सरकार कैमूर जिला के रामगढ प्रखंड मुख्यालय से पटना आवागमन हेतु सरकारी बस सेवा का परिचालन पुनः करवाने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों?