क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: -क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत डण्डखोरा उसके डूमरिया में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना से फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण कराया गया था जिसका मैदान अधिक गहरा तथा समतल नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को खेलने में काफी कठिनाई होती है; यदि हां, तो सरकार कब-तक उक्त स्टेडियम के परिसर में मिट्टी भराई कराकर समतल करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?